Home   »   RRB NTPC लेवल 2, 3, 4,...

RRB NTPC लेवल 2, 3, 4, 5, 6 पद क्या हैं?

RRB NTPC (Non-Technical Popular Categories) परीक्षा भारतीय रेलवे में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के तहत उम्मीदवारों को लेवल 2, 3, 4, 5, और 6 के विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाती है। ये पद विभिन्न विभागों में भिन्न-भिन्न कार्यों और जिम्मेदारियों के लिए होते हैं। RRB NTPC के ये लेवल पद रेलवे के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इसमें कई प्रकार के प्रशासनिक, वित्तीय, और क्लर्कीय कार्य शामिल होते हैं। इस लेख में हम RRB NTPC के लेवल 2, 3, 4, 5, और 6 पदों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, जिससे उम्मीदवारों को इन पदों की प्रकृति और आवश्यकताओं को समझने में मदद मिलेगी।

RRB NTPC क्या है?

RRB NTPC इंडियन रेलवे एग्जाम भर्ती बोर्ड है। RRB NTPC का फुल फॉर्म Railway Recruitment Board, Non Technical Popular Categories होता है। यह एक इंडियन रेलवे डिपार्टमेंट के भर्ती के लिए सबसे बड़ी बोर्ड मानी जाती है। इसके तहत रेलवे डिपार्टमेंट में ग्रेजुएशन और इंटरमीडिएट के स्तर पर भर्ती निकाली जाती है। जिसमें अलग-अलग पोस्टों के लिए अधिक मात्रा में भर्ती निकाली जाती है। इसे सामान्य तौर पर NTPC के नाम से जाना जाता है।

RRB NTPC पदों की सूची

RRB NTPC भर्ती 2024 में नीचे उल्लिखित विभिन्न प्रकार के पद शामिल हैं:

RRB NTPC कैटेगरी के अनुसार पद
पोस्ट की कैटेगरी सब-कैटेगरी
गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियाँ (RRB द्वारा)
  • जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट,
  • अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट,
  • जूनियर टाइम कीपर,
  • ट्रेन क्लर्क,
  • कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क,
  • ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड,
  • सीनियर कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क,
  • सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट,
  • जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट,
  • सीनियर टाइम कीपर,
  • कॉमर्शियल अप्रेंटिस,
  • स्टेशन मास्टर
पैरा मेडिकल स्टाफ (RRB द्वारा)
  • स्टाफ नर्स,
  • स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक,
  • फार्मासिस्ट,
  • ECG तकनीशियन,
  • लैब सहायक,
  • लैब तकनीशियन आदि।
मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी (RRB द्वारा)
  • आशुलिपिक,
  • मुख्य विधि सहायक,
  • कनिष्ठ अनुवादक (हिंदी) आदि।
लेवल-I पद (RRC द्वारा)
  • ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV,
  • गेटमैन,
  • पॉइंट्समैन,
  • विभिन्न विभागों में हेल्पर (इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग,
  • मैकेनिकल और एस एंड टी विभाग),
  • पोर्टर आदि।

RRB NTPC लेवल 2, 3, 4, 5, 6 पद क्या हैं?

RRB NTPC (Non-Technical Popular Categories) भारतीय रेलवे में विभिन्न विभागों के लिए गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के तहत लेवल 2, 3, 4, 5, और 6 के पदों के लिए चयन किया जाता है। हर लेवल के पदों की जिम्मेदारियां और कार्यक्षेत्र भिन्न-भिन्न होते हैं। आइए, इन पदों के बारे में संक्षेप में जानते हैं:

RRB NTPC लेवल 2, 3, 4, 5, 6 के पदों की लिस्ट
पद का नाम 7वें CPC में लेवल शैक्षिक पात्रता
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट लेवल 2 अंडर ग्रेजुएट पद
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट लेवल 2 अंडर ग्रेजुएट पद
जूनियर टाइम कीपर लेवल 2 अंडर ग्रेजुएट पद
ट्रेन क्लर्क लेवल 2 अंडर ग्रेजुएट पद
कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क लेवल 3 अंडर ग्रेजुएट पद
ट्रैफिक असिस्टेंट लेवल 4 ग्रेजुएट पद
गुड्स गार्ड लेवल 5 ग्रेजुएट पद
सीनियर कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क लेवल 5 ग्रेजुएट पद
सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट लेवल 5 ग्रेजुएट पद
जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट लेवल 5 ग्रेजुएट पद
सीनियर टाइम कीपर लेवल 5 ग्रेजुएट पद
कॉमर्शियल अप्रेंटिस लेवल 6 ग्रेजुएट पद
स्टेशन मास्टर लेवल 6 ग्रेजुएट पद

pdpCourseImg

Sharing is caring!

FAQs

मैं RRB NTPC परीक्षा में पद वरीयता कैसे जान सकता हूँ?

विभिन्न पदों के लिए रिक्तियों की संख्या अलग-अलग है। इसलिए, RRB NTPC पद वरीयता भरते समय उम्मीदवारों को उस क्षेत्र के लिए रिक्तियों के बारे में अवश्य पता होना चाहिए।

RRB NTPC पद वरीयता भरते समय मुझे किन मापदंडों की जांच करनी चाहिए?

RRB NTPC पद वरीयता भरते समय उम्मीदवारों को जिन कारकों, वे हैं रिक्तियों की संख्या, पात्रता मानदंड, क्षेत्र का विकल्प, नौकरी प्रोफ़ाइल, वेतन, आवश्यक चिकित्सा मानक पर विचार करना चाहिए।